सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर, संवाददाता। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश शुरू हो गए हैं। पहले चरण के 2473 आवेदनों में 623 बच्चों को सीट आवंटित हुई है। लॉटरी निकलने के बाद अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 20 फरवरी तक इन बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवा दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक 2,473 आवेदन आए। जिसमें 1,358 आवेदन स्वीकृत हुए। इसके बाद स्वीकृत आवेदनों के आधार पर लॉटरी निकाली गई। जिसमें 623 बच्चों का चयन हुआ। 20 फरवरी तक इन सभी बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.