गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस चरण में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिले में आरटीई के तहत कुल 6277 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जांच प्रक्रिया के बाद 4241 आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं, अन्य कारणों से 2036 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष आयोजित ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से 2708 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया। हालांकि, विद्यालयों की सीटें सीमित होने के कारण 1533 बच्चों को विद्यालय आवंटन नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ऐसे बच्चों को आगामी चरणों में पुनः अवसर दिए जाने...