कटिहार, फरवरी 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में नामांकन का अवसर दिलाने की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई एक्ट 2009 की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत 25 प्रतिशत सीटों पर ऑनलाइन नामांकन के प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन 23 फरवरी को अपराह्न 4 बजे किया जाएगा। यह रैंडमाइजेशन जिला स्तर पर होगा और कटिहार में यह प्रक्रिया बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी। शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। साथ ही जन-प्रतिनिधियों और निजी विद्यालय संघों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.