रांची, फरवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के अनुसार गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों (अल्पसंख्यक विद्यालयों को छोड़कर) में यह नामांकन किया जाएगा। इस व्यवस्था का लाभ पड़ोस की निर्धारित दूरी सीमा के भीतर आने वाले वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा। निर्धारित 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित समूह में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्त बच्चे तथा अनाथ बच्चे शामिल हैं। वहीं कमजोर वर्ग के अंतर्गत ऐसे परिवारों के बच्चे पात्र होंगे जिनकी सभी स्रोतों से वार्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.