लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- लखीमपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आवेदन का शेड्यूल जारी हो गया है। पहले चरण के आवेदन दो फरवरी से 16 फरवरी तक किए जा सकेंगे। बीएसए सत्यापित करेंगे। इसके बाद 18 फरवरी को लाटरी से बच्चों का चयन होगा वहीं 20 फरवरी को नामांकन के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। इसी तरह से दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक होंगे। नौ मार्च को लाटरी निकाली जाएगी वहीं 11 मार्च को स्कूल आवंटन आदेश जारी होंगे। जबकि तीसरे चरण के आवेदन 12 से 25 मार्च तक होंगे। 27 को लाटरी और 29 मार्च को स्कूल आवंटन आदेश जारी होंगे। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि आरटीई के दायरे में जिले के 860 स्कूल हैं इनमें 5422 सीटें उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं का प्रवेश दिलाने को ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.