लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रदेश में पहले चरण में 96 हजार बच्चों को सीट मिल गई। पहले चरण में कुल 2,61,501 बच्चों ने निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 96000 को आज सीटें मिल गई। बुधवार को विभिन्न जिलों में आरटीई के तहत सीटें आवंटित करने के लिए लॉटरी निकाली गई। ज्यादातर जिलों में जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लॉटरी निकाली गई। आरटीई के तहत पहले चरण में सबसे अधिक 18,107 आवेदन लखनऊ में आया जबकि वाराणसी 17,476 आवेदन के साथ दूसरे नम्बर पर रहा। तीसरे नम्बर पर 13627 आवेदन के साथ आगरा रहा जबकि कानपुर नगर 13,546 आवेदनों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...