बरेली, जनवरी 20 -- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 में निजी, गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश को समय-सारिणी जारी कर दी गई है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बरेली जिले के 1861 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत अलाभित समूह, दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन, लॉटरी तथा नामांकन के माध्यम से पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में आवेदन दो से 16 फरवरी तक होंगे, लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी और 20 फरवरी तक नामांकन आदेश जारी किए जाएंगे। द्वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.