बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत वंचित वर्ग के 3508 बच्चे निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन करा सकेंगे। समय सीमा के भीतर 3803 बच्चों का आवेदन नामांकन के लिए प्राप्त हुआ था। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को आरटीई के प्रावधानों के अनुरूप निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन रैंडमाइजेशन (लॉटरी) प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को एसएसए कार्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया में डीईओ मनोज कुमार, एसएसए डीपीओ आकाश कुमार, संभाग प्रभारी जया शाद्री, बेगूसराय पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार समेत अभितोष मधुकर, मुकेश कुमार प्रियदर्शी समेत कई अन्य अधिकारियों व सांगठनिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.