शामली, मार्च 25 -- सोमवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में चतुर्थ चरण में आरटीई के अंतर्गत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के द्वारा विद्यालय आवंटित किए गये। जले में 19 मार्च 2025 तक प्राप्त 671 ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन का कार्य खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कुल प्राप्त 671 आवेदनों में से 336 आवेदन सही पाये गये। जिन्हें लॉटरी हेतु सत्यापित किया गया। जिनमें से 307 बच्चों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रवेश हेतु विद्यालय आवंटित हुए। 29 बच्चों को उनके द्वारा दिये गये विकल्प के विद्यालयों में सीटे भर जाने के कारण विद्यालय आवंटन नही हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.