मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यों ने शनिवार को आरटीई एडमिशन में प्राइवेट कांवेंट स्कूलों द्वारा मनमानी और लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। चेताया कि पूरे प्रकरण की जांच करके प्राइवेट कांवेंट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में आरोप लगाया गया है कि जेंट जेवियर्स स्कूल सिकटिया, लिटिल फ्लावर स्कूल, सेंट्रल स्कूल द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार की तरफ से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 2 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया चालू करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन प्राइवेट स्कूलों द्वारा दाखिले में मनमाना किया जा रहा है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ नगर पालिका, नगर निगम के विस्तार 2022-23 क...