सोनभद्र, फरवरी 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया जनपद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाता है। जनपद के आरटीई प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में दो फरवरी से16 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। प्रथम चरण में कुल 3062 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 2916 आवेदन पात्र पाए गए, जबकि 146 आवेदन अपात्र अथवा निरस्त कर दिए गए। प्रथम चरण की लॉटरी में कुल 1468 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिन्हें अब निजी विद्यालयों में प्रवेश का लाभ मिलेगा। वहीं 1448 छात्र-छात्राएं इस चरण में चयनित नहीं हो सके हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.