एटा, फरवरी 7 -- राइट-टू-एजूकेशन योजना के सत्र 2026-27 में गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में प्री-प्राइमरी, प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हो गई है। अब तक आईटीई पोर्टल पर चार दिन में 394 आवेदन पत्र प्रवेश के लिए प्राप्त हो गए हैं। 16 फरवरी तक पोर्टल पर आवेदन पत्र किए जा सकेंगे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता एवं समग्र शिक्षा आशीष गंगवार ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत अलाभित समूह एवं दुलर्भ वर्ग के बच्चों को आसपास के निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाना है। इसके लिए राइट-टू-एजूकेशन के तहत निशुल्क शिक्षा को प्रवेश के लिए प्रथम चरण में दो से 16 फरवरी तक से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। चार दिन में आवेदन प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर 394 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.