भदोही, फरवरी 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित कार्यालय में बुधवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 को आरटीई 12 (1) प्रथम चरण की आनलाइन लाटरी प्रक्रिया संपन्न हुआ। इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। सीडीओ ने बताया कि शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तहत आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 5016 आवेदन प्राप्त हुए। जांच के बाद 1272 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 744 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए। स्वीकृत 1272 आवेदनों के सापेक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 1056 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया। वहीं, 216 बच्चों को सीटें पूर्ण हो जाने के कारण विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। अधिकारियों ने बताया कि आरटीई अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चो...