बेगुसराय, फरवरी 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग व अलाभकारी समूह के बच्चों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ऑनलाइन नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके साथ ही पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 18 फरवरी तक किया जाएगा। सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन 23 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्र 24 फरवरी से 10 मार्च तक आवंटित विद्यालय में नामांकन करा सकते हैं। पूर्व के आदेश के तहत रजिस्ट्रेशन का कार्य दो जनवरी से 31 जनवरी तक निर्धारित किया गया था। आरटीई के तहत नामांकन के लिए अलाभकारी समूह के अंतर्गत एससी, एसटी, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग व अलपसंख्यक समूह के अभिभावक होंगे जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक हो।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.