मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए प्रथम चरण आवेदन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों के लिए आवेदन चल रहे हैं, जिनमें से पहले चरण में अबतक 1860 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बीते वर्ष प्रथम चरण में 1128 आवेदन आए थे, इस बार 732 अधिक है। अभी एक दिन का समय बाकी है। आरटीई के पहले चरण के आवेदन 16 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे, जिसके बाद यह चरण समाप्त हो जाएगा। इस बार जिले में 770 स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिले किए जाएंगे। आरटीई के तीन चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें से पहले चरण के लिए एक दिन ही शेष हैं। शिक्षा विभाग द्वारा यह प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करने की कोशिश की जा रही है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिल सके। आरटीई के तहत शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार उन ब...