मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सूचना के अधिकार के तहत कॉपी निकलवाने में दो महीने की वेटिंग चल रही है। नवंबर के बाद छात्रों को कॉपी नहीं मिली है। जिन छात्रों को स्नातक और पीजी की परीक्षा में कम नंबर आये हैं, उन छात्रों ने कॉपी निकलवाने के लिए आवेदन किया है। 100 से अधिक छात्र अभी कॉपी मिलने के इंतजार में हैं। छात्रों का कहना है कि कॉपी मिलने में देरी से उनका रिजल्ट फंसा हुआ है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि आरटीआई विभाग से आनेवाली कॉपियों को जल्द देने के लिए निर्देशित किया गया है। जब तक आरटीआई से कॉपी नहीं मिलेगी छात्र री-टोटलिंग के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। आरटीआई से कॉपी मांगने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद छात्रों को ईमेल से कॉपी भेजी जाती ह...