रुद्रपुर, सितम्बर 18 -- रुद्रपुर। आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने मैक्समेड लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरे में विद्यार्थियों ने फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान एवं विकास और उत्पादन प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव लिया। संयंत्र प्रमुख मनु रस्तोगी और टीम ने छात्रों को विभिन्न विभागों की कार्यशैली से अवगत कराया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार तोमर ने बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों के कॅरियर निर्माण में अहम योगदान देते हैं। इस दौरान संस्थान के चेयरमेन अतुल बंसल, प्रेसिडेंट नैन्सी बंसल तथा आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रधानाचार्य एएन वर्मा, प्रेम प्रकाश, गायत्री तिवारी, पारस चन्द्र द्विवेदी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.