पूर्णिया, फरवरी 9 -- केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के रामनगर गांव निवासी नंदकिशोर राय को राष्ट्रीय मानवाधिकार व आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यकारी (एससीएसटी प्रकोष्ठ) पूर्णिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी के द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नंदकिशोर राय ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन में जिलाध्यक्ष का चयन सांगठनिक मजबूती, मानवाधिकारों की रक्षा और आरटीआई (सूचना का अधिकार) के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया जाता है। ऐसे संगठन आमतौर पर स्थानीय स्तर पर मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की निगरानी और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.