नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) लागू किए जाने की 20वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने इसे मजबूत और पारदर्शी बनाने की मांग की है। दिल्ली कांग्रेस कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आरटीआई एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे कमजोर करने का मतलब लोकतंत्र को कमजोर करना है। भारद्वाज ने कहा कि 12 अक्तूबर 2005 को इस कानून को कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया था। यह केवल कानून नहीं बल्कि भारत के नागरिकों के संवैधानिक और सामाजिक सशक्तिकरण का एक माध्यम रहा। शासन को पारदर्शी और जवाब बनाने के लिए इसे लाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संशोधित करके आरटीआई कानून को कमजोर कर दिया है। भारद्वाज ने कहा कि सूचना अधिकार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.