जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- जमशेदपुर। आरटीआई कार्यकर्ता संघ के द्वारा 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस के दिन सूचना अधिकार अधिनियम को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार जमशेदपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में गुरुवार को मिलकर उन्हें आमंत्रित किया गया। उन्हें आमंत्रित करने हेतु आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता दिल बहादुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गया था। प्रतिनिधिमंडल में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल, झारखंड मानवाधिकार संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू और आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय सचिव विजय सिंह मुंडा शामिल थे। संघ ने राज्यपाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.