दरभंगा, अप्रैल 3 -- गौड़ाबौराम, एक संवाददाता। बड़गांव थाना क्षेत्र के नदैई गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज कुमार राय पर हुई हमले की घटना की प्राथमिकी घटित घटना के तीन दिन बाद बडगांव थाना में दर्ज किया गया है।बडगांव थाना के थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने आरटीआई कार्यकर्ता मनोज कुमार राय के लिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किऐ जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में नदैई गांव निवासी अहमद, मनोवर,सलाउद्दीन व शाहजहां को नामजद आरोपी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि गत 30 मार्च को मनरेगा योजना में कथित रूप से हुई गड़बड़ी की जांच के लिए एक जांच टीम नदैई गांव पहुंची थी।जांच से कुपित लोगों ने मनोज राय के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.