फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड कार्यालय में पांचालघाट से रेलवे स्टेशन मार्ग संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान वित्तीय लेनदेन, स्वीकृतियां, तकनीकी अभिलेख, माप पुस्तिकायें, भुगतान विवरण और अन्य सहायक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में सामाने आया कि अभिलेखों में गंभीर खामिया हैं। इससे संभावित वित्तीय अनियमितता प्रतीत हो रही है। पाया गया कि इस मार्ग पर आवश्यक सांकेतिक और सुरक्षा बोर्ड नहीं लगाये गये हैं। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्र्रस्त है। जो स्वीकृत मानकों और कार्य गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...