देवरिया, जनवरी 9 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। आरटीआई कानून का दुरुपयोग कर रंगदारी वसूलने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोहनरिया स्थित दुर्गाजी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यनारायण सिंह ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाय है कि पखन टोला गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता धर्मराज यादव जान बूझकर परेशान करने के नियत से हमेशा सूचना मांगता रहता है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थी जब उसके घर गया तो धमकाते हुए अपने मोबाइल में मेरे भतीजे के फोन-पे नंबर से 3000 और 2000 रुपये ले लिया। जब 5 हजार रुपये की मांग की गई तो जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.