पटना, मार्च 23 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चैयरमैन पवन खेड़ा ने बिहार में राजद से गठबंधन के सवाल पर कहा कि समय आने पर इसका निर्णय होगा। चुनाव में अभी 8 महीने का समय बाकी है। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में पवन खेड़ा ने बार- बार सवाल पूछे जाने पर भी गठबंधन को लेकर कुछ नहीं कहा। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में पवन खेड़ा ने कहा कि हमें बिहार के स्वास्थ्य की चिंता है। सीएम के स्वास्थ्य की भी चिंता है। भाजपा साजिश कर पता नहीं कौन सी फाइल पर साइन करवा रही है। पार्टी ने विस चुनाव के लिए बिहार बदलो - सरकार बदलो का नारा दिया है। आपको बता दें पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस 70 से एक भी कम सीट पर राजी नहीं हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.