उन्नाव, दिसम्बर 31 -- उन्नाव, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आजीएसए) के तहत नवाबगंज पक्षी विहार में कार्यशाला कराई गई। इसमें विकास समेत सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। योजना के तहत पंचायतों को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से सक्षम बनाने पर भी चर्चा की गई। डीपीआरओ अलोक सिन्हा ने बताया कि ग्राम पंचायातों में आगे होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके लिए कार्ययोजना कैसे तैयार करनी है और उसे पूरा करके कैसे पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसका प्रशिक्षण दिया गया। बताया एक दिवसीय कार्यशाला में विकास भवन में आने सभी विभागों में पंचायती राज, मनरेगा, डीआरडीए, कृषि, बाल एवं पुष्टाहार विभाग समेत सभी विभागों के अधि...