लातेहार, फरवरी 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इस मौके पर बीडीओ चंदन प्रसाद, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक रितेश कुमार, प्रशिक्षक शशि कुजूर एवं राजन कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि ग्राम पंचायतों में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके। कार्यशाला के अंतिम दिन पंचायत सहायकों एवं मोबिलाइजर सह पंचायत सहायकों को ग्राम सभा के महत्व, उसकी भूमिका और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक शशि कुजूर और राजन कुमार ने कहा कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे सशक्त इकाई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.