रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर। पुलिस लाइन में आयोजित उत्तराखंड पुलिस आरक्षी शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा में बुधवार को 339 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 258 पास हुए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल की देख-रेख में सभी स्पर्धाओं को कराया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी की गई हैं। बुधवार को भर्ती से 339 में से 258 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। वहीं गुरुवार को पुलिस आरक्षी पुरुष भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.