आगरा, फरवरी 22 -- थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार नौ जनवरी 2026 को कान्हा गोशाला, शाहदरा के सामने स्थित आरक्षित वन भूमि से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने पाया कि खसरा संख्या 274 की वन भूमि तथा सटे निजी खसरा 279 से कई हरे वृक्ष काटकर उनकी लकड़ी गायब कर दी गई थी। जांच के दौरान 24 और 25 जनवरी को आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते पुत्र भरत सिंह निवासी शाहदरा के खेत से लकड़ी बरामद कर जब्त की गई। वन विभाग ने छोटू पुत्र राधेलाल, बंटी उर्फ राजकुमार, उमेश तथा रनवीर को नामजद किया है। आरोप है कि आरोपियों ने वन भूमि से होकर निजी खेत तक कच्चा रास्ता बनाते हुए हरे पेड़ों और झाड़ियों का कटान किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.