बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। लेखपाल भर्ती में आरक्षित श्रेणी नहीं तय किए जाने पर विधानसभा में मुद्दा उठाने से हड़कंप मच गया। यह मुद्दा कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी ने उठाते हुए कहा कि राजस्व मंत्री बतायें कि वर्तमान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से जारी लेखपाल भर्ती 2025-26 में कुल 7994 पद विज्ञापित किए गए हैं। इस भर्ती में आरक्षण नियमों का सीधा उल्लंघन किया गया है, जिससे आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती में नियमों के अनुसार श्रेणी वार पदों की संख्या अनारक्षित 40 प्रतिशत यानि 3200 पद, एससी 21 प्रतिशत यानि 1678 पद, एसटी 2 प्रतिशत 159 पद, ओबीसी 27 प्रतिशत के अनुसार 2158 पद, ईडब्ल्यूएस 10 प्रतिशत के अनुसार 799 पद होना चाहिए। विधायक ने कहा कि आरक्षित श...