लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम- 2026 का समर्थन किया है। नई व्यवस्था के तहत देश के प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान में समान अवसर केंद्र (ईओसी) की स्थापना अनिवार्य होगी। केंद्र का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और समावेशन सुनिश्चित करना है। संघर्ष समिति ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में उठाया गया आवश्यक लेकिन विलंबित कदम बताया है। समिति के प्रमुख संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, संयोजक रामशब्द जैसवार और आरपी केन ने संयुक्त बयान में कहा कि आरक्षण और समान अवसर पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि नियमों को वापस लेने का प्रयास किया गया, तो राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.