गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। संवाददाता पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी जनता पार्टी के बैनर तले संविधान सम्मान यात्रा लेकर शनिवार को गौरीगंज पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि आरक्षण को हाथ लगाने वाली सरकार एक भी दिन कुर्सी पर नहीं रह जाएगी। श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश महंगाई से त्रस्त है। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। तीन साल से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े व आदिवासी को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सम्मान देने का काम किया था। प्रधानमंत्री चुनाव के दौरान पिछड़ों की बात करते हैं लेकिन उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.