रामपुर, सितम्बर 29 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म कुमार वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज की जयंती पर सरकार ने जो छुट्टी की घोषणा की है, वह सिर्फ एक दिखावा है। भाजपा सरकार बनने के बाद ही भगवान वाल्मीकि जयंती की छुट्टी खत्म की गई थी। भाजपा को वाल्मीकि समाज के लिए कुछ करना ही है तो वाल्मीकि समाज के आरक्षण में वर्गीकरण किया जाए। जब तक हमारे समाज का अलग-अलग आरक्षण नहीं होगा। हम कभी भी उसके साथ नहीं हो सकते। उन्होंने सरकार से आरक्षण का वर्गीकरण किए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...