रांची, जून 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आजसू द्वारा सोमवार को किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटाकर 14 प्रतिशत करने के लिए जिम्मेदार है, वह आज आरक्षण पर नैतिकता की दुहाई दे रही है, यह झारखंड की जनता के साथ एक भद्दा मजाक है। आजसू पार्टी अपनी ऐसी दिशाहीन नीतियों के कारण आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के परिणाम पर गौर करें तो ये साफ नजर आता है कि आजसू पार्टी का अब कोई जनाधार नहीं बचा है। विनोद पांडेय ने कहा कि जब झारखंड की लोकप्रिय हेमंत सरकार ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने की पहल की थी, तब न्यायालय में जाकर इसे रोकने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.