दरभंगा, अक्टूबर 31 -- दरभंगा। छठ महापर्व के समापन के बाद विभिन्न महानगरों से अपने गांव आए हुए परदेसियों को अब अपने रोजगार पर समय पर पहुंचने की चिंता सता रही है। ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता आदि महानगरों की ओर जाने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में यात्रियों को आरक्षण नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। सभी ट्रेनों में 15 नवंबर के बाद या मध्य दिसंबर के बाद ही सीट उपलब्ध दिखायी जा रही है। ऐसे में अब रोजगार पर जाने वाले परदेसियों को समय पर काम पर पहुंचने की चिंता सता रही है। दरभंगा जंक्शन के आरक्षण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट 12565 में 13 नवंबर तक स्लीपर में सीट नहीं है। इसी तरह स्वतंत्रता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.