प्रधान संवाददाता, अगस्त 19 -- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने सोमवार शाम को मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरीय नेता आरके सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर पवन सिंह पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में भी अलग से 5 मिनट तक वार्ता हुई। इससे बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि सियासत में कुछ नया होने वाला है। आरके सिंह और पवन सिंह के बीच क्या वार्ता हुई, यह अभी पता नहीं चल सका है। मुलाकात के बाद एक तस्वीर खुद सिने स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। पोस्ट में भोजपुरी स्टार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए लिखा है, "एक नई सोच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.