कानपुर, नवम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हैदराबाद के गच्चीबौली स्टेडियम में 21 से 23 नवंबर के बीच 21वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश से 55 तैराकों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में 70 से 74 आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी ने दो कांस्य पदक जीते। 65 से 69 आयु वर्ग में आरके यादव ने एक रजत पदक जीता। 50 से 54 आयु वर्ग में राम कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अनुश वर्मन, विनायक तिवारी, अमित भट्ट और डॉ. अतुल ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में टॉप 6 स्थानों में जगह बनाई। यह जानकारी कानपुर जिला तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.