देवघर, जनवरी 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर में शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त वातावरण ज्ञान, साधना एवं संस्कृति के दिव्य भाव से परिपूर्ण रहा। पूजा कार्य में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र रोम्यजीत चटर्जी ने पूजारी के रूप में विधिवत् पूजा सम्पन्न की। उन्हें स्वामी वेदांगानन्द का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने देवी तंत्रधारक के रूप में पूजा विधान का संचालन किया। पूरे आयोजन की व्यवस्था एवं साज-सज्जा का दायित्व स्वामी मृड़ेशानन्द द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्वक निभाया गया, जिससे समस्त पूजा वातावरण अत्यंत शांत, सौम्य एवं आध्यात्मिक बना रहा। इस अवसर पर विद्यापीठ के संन्यासीगण, आचार्यवृन्द एवं छात्रगण उपस्थित रहे तथा मां सरस्वती से ज्...