देवघर, दिसम्बर 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर में 1 दिसंबर 2025 सोमवार की संध्या को एक विशेष आकर्षण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व-छात्र सम्मेलन के अवसर पर किया गया। इस दौरान विद्यापीठ परिसर में भव्य आतिशबाज़ी प्रदर्शन की गई। इस दौरान रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर एक विशेष आकर्षण के रूप में सजी, जब पूर्व-छात्र सम्मेलन 2025 के उपलक्ष्य में एक मनोहारी एवं भव्य आतिशबाज़ी प्रदर्शन आयोजित की गई। लगभग 20 मिनट तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के जगमगाते पटाखों व आतिशबाज़ी ने पूरे परिसर में उत्सव का अद्भुत वातावरण उत्पन्न कर दिया। यह आयोजन पूर्व-छात्रों के पुनर्मिलन के उल्लास को और अधिक समृद्ध कर गया तथा विद्यापीठ की सौहार्दपूर्ण परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया। इस दौरान पूर्व-छात्र संघ की कार्यकारी समिति के सचि...