शामली, फरवरी 19 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज में एनएसएस की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय सड़क सुरक्षा रहा। मुख्य अतिथि ट्रैफिक निरीक्षक लाल विराट भारद्वाज ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। तेज गति से वाहन चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.