गिरडीह, फरवरी 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सरिया रोड स्थित रामकृष्ण विवेकानंद उच्च विद्यालय में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने दम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। एक सौ मीटर, दो सौ मीटर एवं चार सौ मीटर दौड़ के अलावा जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, आउटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं दो दिनों तक आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल विनय कुमार मालव ने प्रतिभागियों को खेलकूद के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेलकूद से न सिर्फ मनोरंजन होता है और स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि इसमें भी करियर है। उन्होंने कहा कि जरूरत है खेल को खेल की भावना से खेलने से, ताकि खेल मन...