रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में कंपनी थिंकएजेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विवि के 17 छात्र-छात्राओं का चयन 7 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में मैनेजमेंट, कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस चटर्जी और रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार पांडेय ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...