बिजनौर, फरवरी 19 -- राजा का ताजपुर। आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण व सड़क सुरक्षा की शपथ के साथ हुआ। गुरुवार को शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ स्वाति चौहान के ध्वज फहराने से हुआ। प्रधानाचार्य आशाराम राजपूत ने स्काउट के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कमलजीत सिंह नूर ने शपथ दिलाई व हेलमेट के प्रति जागरूक किया। ट्रेनर पुष्पा देवी व रीतू रानी ने ध्वज प्रणाम, गांठें बनाने व मार्च पास्ट का प्रशिक्षण दिया। अनुराग त्यागी के संचालन में सम्पन्न कार्यक्रम में संदीप कुमार, सामर्थ सिंह, ललित कुमार, शादाब अहमद एवं ज्योति रानी रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...