किशनगंज, फरवरी 19 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 19वीं वाहिनी, ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के दिशानिर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय आरओ (वाटर प्यूरीफायर) मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को "सी" समवाय पाठामारी के कार्यक्षेत्र ग्राम ग्वालटोली (वाइब्रेंट विलेज) में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर उप सेना नायक विकास कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप सेना नायक पांडे ने प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया और कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत विभिन्न जनहितकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.