लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारियों को दूसरी व तीसरी सुनिश्चित करियर प्रोन्नति (एसीपी) देने के आदेश जारी हो गए हैं। 16 वर्ष की नौकरी पूरी करने पर द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन और 26 साल की नौकरी पूरी करने वालों को तीसरा वित्तीय स्तरोन्नयन दिया गया है। एक लंबे समय से एसीपी का लाभ दिए जाने की मांग हो रही थी। एसीपी का आदेश जारी होने पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती, कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा व सचिवालय के अन्य कर्मचारी नेताओं ने सचिवालय प्रशासन विभाग को धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...