सासाराम, अप्रैल 20 -- सासाराम। करवंदिया रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की रविवार को आरओबी से गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर आरओबी पर कार्य कर रहा था। तभी वह अचानक नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम विश्वास मंडल बताया जा रहा है। जो पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...