काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक स्थित आरओबी पर मुर्गे के पंख और मांस के टुकड़े मिलने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित बाइक को चिन्हित कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला जानबूझकर किया गया कृत्य प्रतीत नहीं हो रहा है। महाशिवरात्रि महापर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने 11 से 15 फरवरी तक नगर निगम क्षेत्र में कच्चे और पके मांस की सभी दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसी बीच गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी के तिराहे के पास एक थैले से मांस के टुकड़े और मुर्गे के पंख सड़क पर बिखरे मिले, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.