रांची, फरवरी 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। पिस्का ओवरब्रिज निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और उड़ती धूल से परेशान दर्जनों लोगों ने निर्माण करा रही कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। रविवार की सुबह नौ बजे स्थानीय लोग निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास जुटे और कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और उड़ रही धूल रोकने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। लगभग आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए निर्माण बंद करा देंगे। धूल के कारण व्यापार चौपट ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने पिछले कुछ महीनों से काम लगभग बंद कर दिया है। फिलहाल केवल पुल में फिलिंग (भराव) के लिए डस्ट गिराया जा रहा है। भारी वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.