कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के दक्षिणी छोर के समीप स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पीड़ित मनिहारी के अनिल कुमार ने बताया है कि वह स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के रास्ते वह मनिहारी टर्मिनल जा रहे थे। इसी बीच रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पहले से बैठे चार बदमाश उसे घेर लिया और मारपीट कर उनसे मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद उसने अस्पताल में इलाज कराया और घटना की सूचना स्टेशन पर तैनात पुलिस को दिया। मगर पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। इस मामले में रेल थानाध्यक्ष आलउद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना पर पीड़ित द्वारा बताए गए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित ...