नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को नैनीताल स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग और काशीपुर में रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुल क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने को कहा। ऐसा न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी। अधिकारियों ने कुमाऊं कमिश्नर को बताया कि ब्रिज का निर्माण परियोजना कंट्रक्शन टू लेन आरओबी के तहत 56 करोड़ की लागत से किया गया है। एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि परियोजना के समाप्ति के चार साल तक मेंटेनेंस का कार्य कार्यदायी संस्था और संबंधित ठेकेदार को करना है। इसका अनुबंध भी किया गया है। बताया कि पुल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू गया है, अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.