धनबाद, मार्च 9 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। आरएस. मोर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को ''वंचित महिलाएं और शिक्षा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संकोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह ने कहा कि आज के दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक आदि उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आज भी समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में आज का दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेने का दिन है। डॉ. अजित कुमार बरनवाल ने कहा कि आज की महिलाएं सभी क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। डॉ. प्रकाश प्रसाद, डॉ. सुजाता सिंह, डॉ. रत्ना कुमार आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. जहांगीर अहमद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.